सोनभद्र पुलिस ने नकली शराब बनाने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह को दबोचा।
(रिपोर्ट - एडीटर इन चीफ बृजेश कुमार सिंह)
पुलिस ने लाखों का माल किया जब्त।
सोनभद्र। जनपद के रावर्ट्सगंज कोतवाली अंतर्गत सुकृत पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम सभा बटृ में स्थित मामा ढाबा के पास नकली शराब बनाने वाले गिरोह को पुलिस ने धर दबोचा। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना रावर्ट्सगंज पुलिस को मुखबिर द्वारा मिली सूचना के अनुसार रविवार को बट्ट गांव में स्थित मामा ढाबा परिसर को पुलिस ने चारों तरफ से घेर लिया, जहां खड़ी एक ट्रेलर गाड़ी संख्या NL01AA9920 की गहन तलाशी के दौरान दो-दो सौ लीटर क्षमता के 03 प्लास्टिक ड्रमों में कुल 600 लीटर रेक्टिफाइड स्पिरिट, कैरेमल, शराब में उपयोग होने वाले एसेंस (फ्लेवरिंग सब्सटेंस), यूनाइटेड स्पिरिट ब्रांड का पैकिंग टेप तथा विभिन्न आकार की लगभग 36 हजार कांच की शराब की शीशियां बरामद हुई। इसके बाद ट्रेलर गाड़ी सहित समस्त सामग्री को जब्त करते हुए दो अभियुक्तों को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया। पुछताछ और बरामद साक्ष्यों के आधार पर थाना रावर्ट्सगंज पर मु0अ0स0 0558/2026 अंतर्गत धारा 319, 318(4), 338, 336(3), 340 (2) बीएनएस पंजीकृत कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई। उक्त प्रकरण में दो अभियुक्त हरिओम पंवार पुत्र सतबीर निवासी ग्राम खाचरोली, थाना शालावास, जनपद झल्लर (हरियाणा), उम्र लगभग 39 वर्ष, तथा दिनेश पंवार (जाट) पुत्र दिलबाग सिंह निवासी उपरोक्त उम्र लगभग 32 वर्ष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
उक्त प्रकरण में जब पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों से जब पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि सफल योजना पर पंजाब के खन्ना (जिला लुधियाना) से शराब निर्माण में प्रयुक्त समस्त बरामद सामग्री बिहार व झारखंड सीमा स्थित हरिहरगंज क्षेत्र में ले जा रहे थे। इस दौरान पुलिस ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि बरामद माल के परिवहन हेतु प्रयुक्त बिल्टी एवं अन्य परिवहन अभिलेख फर्जी हैं। यह आपरेशन थाना रावर्ट्सगंज प्रभारी रामस्वरूप वर्मा सहित चौकी प्रभारी सुकृत मानवेन्द्र सिंह, विनोद भारती, रूपेश कुमार, पंकज कुमार, अनुराग बाघमारे, नन्हकू पासवान, हेड कांस्टेबल भरत यादव द्वारा सफल रूप दिया गया। सोनभद्र पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई ने शराब तस्करों पर एक जोरदार शिकंजा कसा है जिसकी प्रशंसा बड़ी जोर पर चल रहा है। क्योंकि सुकृत पुलिस चौकी अंतर्गत अब तक की यह सबसे बड़ी कार्रवाई बताई जा रही है।




0 टिप्पणियाँ